8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

धार : पटवारी रफीक 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

राजोद ( धारा ) : पटवारी रफीक खान को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा

राजोद ( धारा ) : पटवारी रफीक खान को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा
राजोद ( धारा ) / निकिता सिंह : इंदौर पुलिस की टीम ने राजोद के पटवारी  रफीक खान को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी ने नामांतरण  में फरियादी से 4 लाख रुपए की मांग की थी । जिसकी पहली किश्त 50 हजार रुपए  थी जिसे लेते हुए पटवारी को पकड़ लिया गया। 

आपको बता दे कि प्रकाश सिर्वी निवासी राजोद  ने  लोकायुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि पटवारी रफीक खान उनके पिता के नाम पर दर्ज भूमि को मां और पांच भाइयों के नाम पर करने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।

इनकी शिकायत दर्ज होने के बाद इस पर जोर दिया गया। और पटवारी कार्यालय में लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। 

फरियादी का कहना है कि पटवारी कई दिनों से उनकी नामांतरण की फाइलें अटका कर रखे हुए थे । पुलिस के अनुसार पटवारी रफीक खान के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का केस दर्ज किया हैं।
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।