धार : हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

धार : हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

द लोकनीति डेस्क धार
 कुक्षी तहसील की निसरपुर चौकी में पदस्थ हैंड कांस्टेबल राजकुमार रघुवंसी (58) ने बुधवार सुबह लगभग 7.45 बजे पुलिस चौकी के मालखाने में जा कर सीने में अपने आप को गोली मार ली।  गंभीर  हालत में उड्यूटी पर तैनात आरक्षक निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे, जहा से उन्हें बड़वानी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित किया गया।

 घटना की जानकारी मिलते ही धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह निसरपुर पुलिस चौकी पहुंचे।  उन्होंने बताया पुलिस इस मामले में जांच कर रही है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है वहीं इस मामले में घटना की जानकारी मिलते हैं । 

  कुक्षी एसडीओपी ए वी सिंह कुक्षी थाना प्रभारी के एस गहलोत सुबह से ही मौका स्थल पर पहुंचे एवं उनके द्वारा घटना की जानकारी ली।  इसके साथ ही उन्होंने बड़वानी पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।  निसरपुर चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल राजकुमार रघुवंशी मूल रूप से वह भिड़ जिले के अशोकनगर छेत्र के रहने वाले है।   वर्तमान में वे निसरपुर चौकी में बने हुए सरकारी निवास में रहते थे, उनके साथ उनकी पत्नी बेटा बहु व दो पोते व पोती भी है घटना के बाद से ही परिवार का हाल भी रो रो कर बुरा है, वही परिवार के सदस्य आज शाम तक निसरपुर पहुंचेंगे एवं इनका अंतिम संस्कार कल निसरपुर के कोटेश्वर में किया जाएगा। 

Exit mobile version