MP:- पत्नी से मारपीट, नपे DG पुरुषोत्तम शर्मा

पत्नी से मारपीट, नपे DG पुरुषोत्तम शर्मा
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- पत्नी से मारपीट करने के बाद डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया. बता दे कि डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी.
वीडियो में अपने पत्नी को पीटने पर एडिशनल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि 2008 में भी मेरी पत्नी ने मेरे खिलाफ शिकायत की थी लेकिन प्रश्न ये उठता है कि 2008 से आज 12 साल हो गए वो मेरे घर में ही रह रही, मेरे ही पैसे से विदेश जा रही,यदि मेरा स्वभाव मार-पीट का होता तो बहुत पहले ही शिकायत आ जाती,
मेरे पूरे घर में उन्होंने (पत्नी) कैमरे लगा रखे हैं, जहां तक मार-पीट का संबंध है तो एक सेल्फ डिफेंस भी होता है लेकिन मैं उनको और उनके बेटे को पूरी स्वतंत्रता देता हूं यदि वे समझते हैं कि मैं खराब हूं तो मेरे ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए.
यहाँ देखें पूरा वीडियो:-
https://www.facebook.com/1296317803760559/posts/3476818659043785/?vh=e&extid=VgT4116N0klSaZJb&d=n
क्या था पूरा मामला:-
मध्यप्रदेश में एक डीजीपी स्तर के अधिकारी ने अपनी पत्नी को इसलिए मारा क्योंकि उसकी पत्नी ने उस अधिकारी को किसी और महिला के घर रंगे हाथों पकड़ लिया था.

मध्य प्रदेश के DGP स्तर के अधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा को उनकी पत्नी ने संदिग्ध रूप से एक महिला के घर पकड़ा.
इसके बाद शर्मा ने घर पहुंचकर पत्नी से मारपीट की… वहां पर मौजूद लोगों ने पुरुषोत्तम शर्मा को मारपीट करने से रोका पर उन्होंने अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा. इसके साथ ही डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि वह उनका निजी मामला है
बेटे पार्थ गौतम शर्मा ने दोनों घटना के वीडियो गृहमंत्री, मुख्यसचिव व डीजीपी को भेजकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की गुहार लगाई है.
आपको बता दें कि DG के बेटे पार्थ गौतम शर्मा आईआरएस हैं….
आए दिन ऐसा देखा जा रहा है कि लो पहले गलतियां पर खुद करते हैं और अपनी गलतियों को दबाने के लिए अत्याचार भी करते हैं. इस अधिकारी ने भी अपनी पत्नी के साथ कुछ ऐसा ही किया
अब देखना यह होगा कि बेटे पार्थ गौतम शर्मा की गुहार लगाने के बाद गृहमंत्री मुख्य सचिव व डीजी की तरफ से क्या जवाब आता है.



.jpeg)
