देवास गोहत्या : अपराधियों के अवैध निर्माण पर चला सरकार का बुलडोजर, SP ने कही ये बात

देवास : बीते दिनों देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के गांव देवली में डेम के पास गोहत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों के अवैध मकानों व अवैध कब्जे को लेकर पुलिस जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है।
बता दे कि मंगलवार को प्रशासन ने रईस, जाहिर पिता सईद, वसीम पिता अनवर के अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया।
हालांकि, इसमें से एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसपर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।
इधर, देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि माफिया गुंडा अभियान के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। गोकशी के एक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके अवैध कब्जे को ध्वस्त किया जा रहा है।
Exit mobile version