सभी खबरें

देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड : क्या गोविंद सिंह ने कर दिया सरेंडर? बनाया वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश/दमोह – मध्यप्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां बसपा विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया हैं। गोविन्द सिंह खुद वायरल वीडियो में ये बात कह रहे हैं।

हालांकि, वीडियो 1 दिन पहले 27 मार्च को बताया जा रहा हैं। जिसमें विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह खुद यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने 27 मार्च को सुबह 5:00 बजे भिंड पुलिस के सामने सरेंडर किया हैं।

कहा जा रहा है कि पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले गोविंद सिंह परिहार ने वीडियो भी जारी किया हैं। जबकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही हैं। क्योंकि सरेंडर की बात अगर सच होती तो दमोह पुलिस द्वारा इस बात की सूचना दी जाती।

इस वायरल वीडियो में आरोपी गोविंद सिंह परिहार द्वारा कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी ने सरेंडर की अपील की थी। इसलिए वह भिंड जिले में किसी भी थाने में सरेंडर करने जा रहे हैं। गोविंद सिंह ने खुद को निर्दोष बताया है और साथ यह दावा किया है कि अगर उन पर दोष साबित होता है तो उन्हें चौराहे पर फांसी पर लटका दिया जाए।

इधर, इस पूरे मामले में दमोह एएसपी शिव कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो उन्हें उनके द्वारा भी देखा गया हैं। लेकिन आरोपी ने किस थाने में गिरफ्तारी दी गई है। इसके बारे में जानकारी नहीं है पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच की जा रही हैं। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना पर भी जांच जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button