सभी खबरें

Delhi : ऐतिहासिक रैली निकालने की तैयारी में कांग्रेस, हज़ारों की तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे रामलीला मैदान

नई दिल्ली / खाईद जौहर – कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ एक बड़ी रैली करने जा रही हैं। इस रैली में कांग्रेस आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार का घेराव करेगी। इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता भी रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की इस भारत बचाओ रैली में उत्तर प्रदेश से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में इस रैली को लेकर हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय थी। रैली को सफल बनाने के लिए मंडल प्रभारी बनाए गए थे। 

कांग्रेस का दावा है कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। मोदी सरकार असली मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने में लगी है, लेकिन वो इन तमाम मुद्दों को लेकर देश में जनता के बीच जाएगी। 

कांग्रेस का कहना है कि सरकार पूरी तरीके से विफल हो गई हैं। जनता केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान है और अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैं।  जीडीपी गिरती जा रही है और देश बदलाव के मूड में हैं। देश में मंदी की मार हैं। बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और किसानों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी हैं। 

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की यह रैली पहले 30 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर इस रैली को टाल दिया गया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button