सभी खबरें

Jamia Protest : कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान पर FIR दर्ज, लगा है यह गंभीर आरोप 

नई दिल्ली / खाईद जौहर – दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान के खिलाफ FIR दर्ज की। आसिफ के अलावा कुछ लोकल नेताओं और जामिया के तीन छात्रों का नाम भी FIR में बतौर आरोपी शामिल किया गया हैं। बताया जा रहा है कि नागरिकता कानून के खिलाफ 15 दिसंबर को जामिया मिलिया इस्लामिया में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान का नाम सामने आया हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की हैं। 

FIR में कहा गया है कि आसिफ खान, आशु खान और कांग्रेस के पूर्व विधायक पिछले दो तीन दिन से छात्रों को भड़का रहे थे और छात्रों के बीच में घूम-घूमकर नारेबाजी कर रहे थे। इसके अलावा FIR में कहा गया कि सभी ने NRC और नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की हैं। आगे पता चला कि प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर दी पथराव कर दिया। 

बताया जा रहा है कि इस FIR में कांग्रेस के पूर्व विधायक के अलावा जामिया के तीन छात्र नेता, तीन स्थानीय नेता को पुलिस ने आरोपी बनाया हैं। FIR के मुताबिक स्थानीय नेता आशु खान, मुस्तफा, हैदर के अलावा जामिया के स्टूडेंट और लेफ्ट छात्र संगठन आइसा के चंदन कुमार, स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के मेंबर और जामिया के छात्र आसिफ तन्हा और 'आप' समर्थित छात्र संगठन 'छात्र युवा संघर्ष समिति' से कासिम उस्मानी को भी भीड़ को भड़काने के आरोप में FIR में शामिल किया गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button