9 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

मुझे पूरा भरोसा है, कि मैं केजरीवाल को हराऊंगा :- भाजपा(BJP)प्रत्याशी सुनील यादव

:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के सुनील यादव(Sunil Yadav) और कांग्रेस के रमेश सभरवाल (Ramesh Sabharwal)केजरीवाल को चुनौती देंगे।

 दिल्ली :मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ  कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के सुनील यादव(Sunil Yadav) और कांग्रेस के रमेश सभरवाल (Ramesh Sabharwal)केजरीवाल को चुनौती देंगे। इस बीच मंगलवार की सुबह सुनील यादव की जगह दूसरा उम्मीदवार उतारने की बात भी सामने आई।  हालांकि सुनील ने कहा कि आलाकमान से चर्चा हो चुकी है।  आज नामांकन का आखिरी दिन है और मैं 3:00 बजे से पहले ही अपना पर्चा दाखिल कर दूंगा। “मुझे पूरा भरोसा है, कि मैं केजरीवाल को हराऊंगा“। बता दें कि सुनील दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में 10 और कांग्रेस ने दूसरी सूची एवं तीसरे सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। केजरीवाल को चुनौती देने वाले कांग्रेस प्रत्याशी सभरवाल ने NSUI  से राजनीतिक सफर शुरू किया था।  वे 40 साल से कांग्रेस के साथ हैं। कांग्रेस ने दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में अपने 66 उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 54 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। जिसमे आप छोड़कर कांग्रेस में आई अलका लांबा औरहारून यूसुफ जैसे नेताओं का नाम था। वहीं भाजपा ने ऐलान किया है कि वह 67 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 3 सीट जदयू और लोजपा के लिए छोड़ी है ताकि पूर्वांचली वोट को साधा जा सके|  बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की आप पार्टी ने 67 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।