सभी खबरें
Crude Oil की कीमत पहुंची 107 डॉलर प्रति बैरल, चुनाव के बाद देश में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम?

नई दिल्ली : यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच कच्चा तेल बाजार लगातार बढ़त पर है। इस जारी जंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। बता दे कि आज वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
वहीं, अमेरिका समेत कई देशों में पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में इजाफा होने के साथ भाव हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं। हालांकि, पिछले चार महीनों से देश में पेट्रोल-डीजल कीमतें नहीं बढ़ाई गई है।
कहा जा रहा है कि पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है।
.jpg)



