सभी खबरें

भोपाल:- अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक को हुआ कोरोना

भोपाल:- अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक को हुआ कोरोना

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- कोरोनावायरस अब अपैक्स बैंक तक पहुंच चुका है,  अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक प्रदीप नीखरा (Pradeep Nikhra) कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। बता दें कि अपैक्स बैंक मुख्यालय के 6वीं मन्ज़िल स्थित प्रबन्ध संचालक का केबिन एवं कार्यालय सील किया जा रहा है.

 मैनेजिंग डायरेक्टर नीखरा को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं प्रबन्ध संचालक सचिवालय के कर्मचारी अपने अपने घर चले गए हैं।

 बताते चलें कि प्रबंध संचालक नीखरा से बैंक के सारे कर्मचारी लगातार संपर्क में रहे, उनके केबिन में सभी का आना जाना रहा. इसके बाद अब माना जा रहा है कि सभी की जांच कराई जाएगी.. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button