कोरोना संकटकाल के बीच CM Shivraj का बड़ा फ़ैसला, दी इसकी अनुमति

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना संक्रमण के कारण भोपाल समेत प्रदेश भर में 5 महीने से बसों के पहिए थमे हुए हैं। बस ऑपरेटर्स लगातार सरकार से रोड टैक्स समेत अन्य टैक्स माफ करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच बुुुधवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़ा फैसला किया हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज बुधवार को मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान प्रदेश में बीते 5 माह से बंद पड़ी बस सेवाओं को लेकर उन्होंने बड़ा फैसला किया हैं। जिसके बाद बस सेवा फिर से सवारी लेकर सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रदेश में 20 अगस्त से सभी यात्री बसों को पूरी क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी। परन्तु मास्क लगाना और सभी सावधानियों का पूरा पालन बस संचालकों को सुनिश्चित करना होगा।
कोविड 19 बीमारी के मद्देनजर बसों को सेनेटाइज कराने और अन्य प्रावधानों का पालन जरूर करना होगा। ऑपरेटरों को 50 प्रतिशत या कम अधिक क्षमता के साथ सवारी परिवहन से मुक्त कर दिया गया हैं।
इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।




