सभी खबरें

कांग्रेस में जारी है इस्तीफे का दौर, दिल्ली में इस कांग्रेस नेता ने छोड़ी पार्टी, आप में हुए शामिल

नई दिल्‍ली – कांग्रेस पार्टी लगातार अपने बुरे दौर से गुज़र रहीं हैं। हालही में महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने पार्टी में लोकतंत्र की कमी होने का आरोप लगाकर कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करने का ऐलान किया। वहीं, हरियाणा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी पार्टी से नाराज़ होकर इस्तीफा दे चुके हैं। इसी बीच अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा हैं। 

बता दे कि कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और चांदनी चौक से चार बार विधायक रहे प्रह्लाद सिंह ने आज कांग्रेस का दामन छोड़ दिया हैं। और आम आदमी पार्टी का दामन थामा लिया हैं। प्रह्लाद सिंह सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल ने साहनी को पार्टी का पटका पहनाकर शामिल कराया। मालूम हो कि साहनी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए।

 

प्रहलाद सिंह साहनी जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत। https://t.co/JRPYm4aqsp

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2019

जानकारी के मुताबिक प्रह्लाद सिंह अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन आप से कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा को कांग्रेस चांदनी चौक से टिकट देना चाहती थी। यहीं कारण है की प्रह्लाद सिंह ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया हैं। 

कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह साहनी ने इस मौके पर कहा की केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे टिकट का लालच नहीं हैं। साहनी ने आगे आम आदमी पार्टी का दामन थाम कर पार्टी के जीत का दावा किया। 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह साहनी चांदनी चौक से चार बार विधायक रह चुके हैं। उनकी चांदनी चौक पर काफी अच्छी पकड़ मानी जाती हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button