देखें वीडियो:- कांग्रेस पार्टी का अनोखा विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र सम्मान दिवस पर सिंधिया का तंज कहा " सौ चूहे खाकर …

कांग्रेस पार्टी का अनोखा विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र दिवस पर उड़े भाजपा के होश
भोपाल/राज राजेश्वरी शर्मा: आज ही वो दिन है जब पिछले वर्ष कांग्रेस की सरकार को गिरा कर भाजपा की सरकार सत्ता में आई थी। कांग्रेस ने पैसों के दम पर बनी भाजपा सरकार का आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमे शिवराज सिंह और उनके विधायकों के पोस्टर पर 2000 के नोटों की माला को लगाने के साथ भाजपा को पैसे में बिकी सरकार कहा।
देखिए वीडियो…
https://twitter.com/GarimaLokniti/status/1373169882448105475?s=19
कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्श कर भाजपा की आलोचना की। भाजपा की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी ने भीमराव अम्बेडकर के दिए हुए संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। लोकतंत्र सम्मान दिवस पर सिंधिया का तंज कहा ” सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली…
22 विधायकों के कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा में चले जाने से भाजपा सरकार सत्ता में आई थी। कांग्रेस ने शिवराज सिंह के साथ सभी 22 विधायकों के पोस्टर पर 2 हज़ार के नोटों की माला चढ़ा कर निंदा की। कहा कि पैसे में बिकी सरकार को जनता कभी माफ नही करेगी। हम पैसे के दम से नही बल्कि खुद के संघर्ष से फिरसे सत्ता में आएंगे।
दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपल आए है, वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लंच करने वाले है।