28 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कांग्रेस विधायक ने थामा बल्ला, लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के उड़ाए छक्के, वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस विधायक बने बल्लेबाज़, लॉक डाउन के उड़ाए छक्के, वीडियो हुआ वायरल

मध्यप्रदेश/रतलाम – मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) से एक खबर सामने आई है जहां सैलाना से कांग्रेस विधायक (Congress MLA)  हर्ष विजय गहलोत गुड्डू ने लॉक डाउन (Lockdown) और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) की खुलेआम धज्जियां उड़ाई। 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक आदिवासी क्षेत्र में मास्क बांटने निकले थे, इसी दौरान कुछ बच्चें उन्हें क्रिकेट (Cricket) खेलते हुए दिखे। बच्चों को क्रिकेट खेलते देख, विधायक का बचपन भी जाग उठा और बच्चों को रोकने की बजाय वो खुद उनके साथ क्रिकेट खेलने लगे।

कांग्रेस विधायक ने बल्ला थामा और शॉट लगाए तो गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया। जबकि लॉक डाउन और सोशल  डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई। अब उनके इस गैर जिम्मेदाराना रवैये की जमकर आलोचना हो रही हैंं। साथ ही इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।