सभी खबरें

मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने पर विधायक लक्ष्मण सिंह का छलका दर्द, राहुल गांधी को दे डाली ये नसीहत

मध्यप्रदेश/जबलपुर – हमेशा अपनी पार्टी के खिलाफ हमला बोलने वाले चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह एक बार फिर सुर्खिया बटोर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने ही पार्टी के खिलाफ बयान दिया, इतना ही नहीं इस बार तो उन्होंने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने राहुल गांधी को भी नसीहत दे डाली। साथ ही मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने पर भी विधायक लक्ष्मण सिंह का दर्द छलका।

जबलपुर पहुंचे लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। दरअसल राहुल गांधी ने हालही में पीएम मोदी के खिलाफ एक बयान दिया था, जिसका पलटवार करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद गौरवशाली पद है, ऐसे में इस पद का सम्मान करना बेहद जरूरी है, उनकी नीति की आलोचना की जा सकती है, लेकिन व्यक्तिगत आरोप लगाना ठीक नहीं।

लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि चुनाव संगठन से जीते जाते हैं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कांग्रेस संगठन को भी नसीहत दी है कि अगर उसे आगामी उप चुनावों में जीत दर्ज करनी है तो उसे संगठन की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं को संगठित करने की क्षमता रखने वाले शख्स को देना चाहिए।

इसके अलावा मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने पर भी विधायक लक्ष्मण सिंह का दर्द छलका। जब उसने इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कहा कि शायद उनमें और कांतिलाल भूरिया जैसे वरिष्ठ नेताओं में भी कोई कमी रही होगी जिसके चलते उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button