सभी खबरें

कमलनाथ सरकार 5 साल तक चलेगी या नहीं इसका भरोसा कतई नहीं : लक्ष्मण सिंह

Guna : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के छोटे व चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर राज्य की कांग्रेस सरकार को मुसीबत में डाल दिया हैं। विधायक लक्ष्मण सिंह ने फिर अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला बोल दिया हैं। यहां तक की लक्ष्मण सिंह ने सीएम कमलनाथ को लेकर भी बड़ा बयान दिया हैं। जिसने कमलनाथ सरकार को परेशानी में डाल दिया हैं। 

लक्ष्मण सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के 10 महीने बीतने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई काम देखने को नहीं मिला हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं वर्तमान सरकार 5 साल तक चले, लेकिन सरकार चलेगी या नहीं इसका भरोसा कतई नहीं हैं। लक्ष्मण सिंह ने सीएम कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ मजबूत मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं न कि मजबूर मुख्यमंत्री की तरह काम करें। साथ ही उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार चलाने में विश्वास रखें बल्कि बचाने में नहीं। 

गौरतलब है कि लक्ष्मण सिंह इस से पहले भी अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाज़ी कर चुके हैं। जो पार्टी के लिए मुसीबत खड़े कर रहे हैं। दरअसल  लक्ष्मण सिंह को पार्टी और संगठन की ओर से नजरअंदाज किया जा रहा हैं। उसे लेकर वे खुद छटपटाहट महसूस कर रहे हैं। यहीं कारण है कि वो बार बार सीएम कमलनाथ और प्रदेश सरकार को अपने निशाने पर बनाए हुए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button