सभी खबरें

Breaking:- ब्यावरा विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का हुआ निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

Breaking:- ब्यावरा विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का हुआ निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

 मध्य प्रदेश के ब्यावरा विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का आज दुखद निधन हो गया. उनके निधन से पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. गोवर्धन सिंह का निधन दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ.

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला। 

ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। श्रद्धांजलि!

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1305738522972663809?s=19

 मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

https://twitter.com/pcsharmainc/status/1305735836844007426?s=19

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button