शिवराज के मंत्री के अंदर छुपा कांग्रेस प्रेम आया सामने, अपनी ही पार्टी के खिलाफ दे डाला ये बड़ा बयान…

मध्यप्रदेश/सागर : मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज़ होता जा रहा हैं। इसके साथ ही जैसे जैसे प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे बयानबाज़ी का दौर भी अपने चरम पर पहुंच रहा हैं। दोनों प्रमुख दल एक दूसरे को घेरने का कोई भी मौका अपने हाथों से नहीं जाने दे रहे हैं।
इसी बीच सिंधिया के खास और प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी विपक्ष को घेरने की कोशिश की। लेकिन हुआ कुछ यूह की उनकी ज़ुबान फिसल गई। विपक्ष के लिए मंत्री के अंदर छुपा कांग्रेस प्रेम सामने आया। वहीं अपनी ही पार्टी के खिलाफ ही वो बयान दे बैठे।
सिंधिया समर्थक खास मंत्री ने कहा कि भाजपा को नकली राम नाम का भगवा झंडे का धारण करना पड़ रहा है, लेकिन जनता सब जानती है, मुंह में राम बगल में छुरी यही काम कांग्रेस का हमेशा रहा हैं। मंत्री गोविंद सिंह द्वारा दिया हुआ ये बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं।
मालूम हो कि सागर जिले की सुरखी विधानसभा में उपचुनाव है और यहां से भाजपा से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। और इसी तैयारी के बीच वो अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दे बैठे।