सभी खबरें

मनोहर लाल खट्टर नहीं खच्चर हैं : कांग्रेस नेता नितिन राउत 

मनोहर लाल खट्टर के विवादस्पद बयान पर भड़के कांग्रेस नेता 

मनोहर लाल खट्टर ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का दुबारा अध्यक्ष बनाए जाने पर दिया था विवादस्पद बयान 

सोनिया गांधी को कांग्रेस का फिर से अध्यक्ष बनाए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान में कहा था कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वो भी मरी हुई | अब मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर कांग्रेस के नेता भड़क उठे हैं | हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत ने मनोहर लाल खट्टर को 'खच्चर' करार दिया है | उनका कहना है कि हरियाणा मुख्यमंत्री खट्टर नहीं खच्चर हैं |

दरअसल, नितिन राउत का कहना है कि ऐसा बयान हरियाणा के मुख्यमंत्री को पीएम मोदी के लिए देना चाहिए, जिनके बारे में कहा जाता था कि वह देश की अर्थव्यवस्था को कहां से कहां पहुंचा देंगे | लेकिन, हुआ क्या ? बता दें कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर अपने विवादित बयान को लेकर घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं |

रविवार के दिन सोनीपत में एक चुनावी रैली में सोनिया गांधी को कांग्रेस की अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर मनोहर लाल खट्टर ने एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसे लेकर वह आलोचना के शिकार होते नजर आ रहे हैं | इस बयान से गुस्साई कांग्रेस का कहना है कि इस बयान से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का 'महिला-विरोधी चरित्र' साफ नज़र आता है |

इनके अलावा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव ने भी सोमवार को कहा है कि इस 'असंसदीय व निंदनीय' बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए | उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की निंदा करती हूं.'' सुष्मिता ने कहा कि उनका बयान असंसदीय और निंदनीय है | यह महिलाओं के प्रति उनके और भाजपा के अपमानजनक रुख को दिखता है | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button