सभी खबरें

लगता है, भाजपा “श्रीमन्त” को “श्रीअंत” करके ही छोड़ेगी..फिर क्या BSP?? – कांग्रेस नेता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में विधायकों (MLAs) के इस्तीफे से खाली हुईं 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By- Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 24 प्रभारियों (Assembly incharge) की नियुक्ति कर ली हैं। बीजेपी की इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस (Congress) ने इस पर निशाना साधना शुरू कर दिया हैं।

दरअसल, पार्टी ने जो नियुक्ति की है उसमें बीजेपी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थकों और करीबी नेताओं को शामिल नहीं किया गया हैं। इसको लेकर अब कांग्रेस ने बीजेपी का घेराव शुरू कर दिया हैं।

कांग्रेस के कद्दावर नेता केके मिश्रा (KK Mishra) ने इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला हैं। मिश्रा ने कहा है कि, “श्रीमंत” की रजिस्ट्री वाले ग्वालियर-चम्बल (Gwalior Chambal) संभाग में ही उनका एक भी प्रभारी नहीं हैं। क्या भाजपा को उन पर अब भी भरोसा नहीं?

उन्होंने कहा कि अपमान करने-सहने, स्वाभिमान को ललकारने की भी कोई सीमा होती है! लगता है, भाजपा “श्रीमन्त” को “श्रीअंत” करके ही छोड़ेगी..फिर क्या BSP??

केके ने आगे तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में तो बूथ स्तर पर भी उन्हीं के समर्थकों (पार्टी के नहीं) नियुक्ति होती थी, महाराज अब भी चुप्प! किसी को भी पत्र नहीं लिखा? 

बताते चले कि यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (State President VD Sharma) और संगठन महामंत्री सुहास भगत (Subhas Bhagat) ने की हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button