सभी खबरें

अगर BJP सांप्रदायिक दंगे कराएंगे तभी इनको फायदा होगा, इसलिए ओवैसी और BJP के बीच है अच्छी दोस्ती – दिग्विजय सिंह 

नईदिल्ली/भोपाल – केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानू को लेकर किसानों से लेकर राजनीतिक घेरा बंदी जारी हैं। कांग्रेस भी सरकार को कृषि कानून पर लगातार घेर रही हैं। पंजाब से शुरू हुए इस आंदोलन ने जब से दिल्ली के बॉर्डर सील कर रखे है, तब से कांग्रेस ने खुद किसानों के साथ खड़े होने की घोषणा की हैं। वहीं, शुक्रवार को राज्यसभा में कृषि कानूनों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आमने सामने तीखी बहस हुई। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बीच तीखी बहस हुई। 

किसान आंदोलन के मसले पर मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खून से खेती कर सकती हैं। इस पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगा दिया कि वह हमेशा दंगे कराना चाहती हैं। उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर ये सांप्रदायिक दंगे कराएंगे तभी इनको फायदा होगा। यही कारण है कि ओवैसी और भाजपा के बीच अच्छी दोस्ती हैं। भाजपा हमेशा नफरत और हिंसा की राजनीति करती आई हैं। कांग्रेस सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलती आई हैं। 

दिग्विजय ने कहा,'प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के साथ बात करने के लिए दो मंत्री लगाए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर जिनके पास खेती ही नहीं तो वो किसानी क्या जानते होंगे। दूसरे पीयूष गोयल जो कॉर्पोरेट सेक्टर के प्रवक्ता हैं। दोनों ही मंत्री किसानी को लेकर अनुभवहीन हैं और यह कृषि कानून पर कैसे किसानों को संतुष्ट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button