सभी खबरें

दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने गुंडों का नेतृत्व करने की दी है सुपारी, जो नेताओं ने किया प्रदर्शन वो गुंडे है – विश्वास सारंग 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शनिवार काे राजधानी भाेपाल में किसान आंदाेलन का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा राजभवन का घेराव करना तय किया गया था। हालांकि, राजभव पहुंचने से पहले ही रोशनपुरा पर पुलिस ने कांग्रेसियों और किसानों को रोक लिया। भीड़ को तितर बितर करने के लिये पुलिस द्वारा वॉटर केनन और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। वहीं, भीड़ को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया, जिसमें कई नेता-कार्यकर्ताओं को चोट भी आई। 

किसानों के समर्थन में कांग्रेस द्वारा किए गए इस प्रदर्शन के बाद इस मुद्दे को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया हैं। भाजपा लगातार इस मुद्दे को लेकर कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी का घेराव कर रहीं हैं। शिवराज सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्प्णी करते हुए कहा- इसमें गुंडे शामिल थे। 

मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उनके विशेषाधिकार हनन नोटिस पर कहा कि यह हर विधायक का अधिकार है, लेकिन सुनिश्चित हो कि इसमें राजनीति न हो। कोरोना के समय में जब कमलनाथ सीएम थे, तब क्यों इतनी संवेदनशीलता नहीं दिखाई। सारंग ने कहा कि एक भी किसान अगर कांग्रेस के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए हों, तो मैं इनाम दे दूंगा। प्रदर्शनकारियों पर FIR करने पर सारंग ने कहा कि पहली कार्रवाई पुलिस की तरफ से नहीं हुई। युवा कांग्रेस के गुंडों ने पहले पत्थर चलाए। मंत्री सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने गुंडों का नेतृत्व करने की सुपारी दी हैं। जो नेताओं ने प्रदर्शन किया वो गुंडे हैं। उन्हें पार्षद का टिकट चाहिए।

मंत्री विश्वास सारंग ने ट्विटर पर एक वीडियो ज़ारी करते हुए लिखा की – कल प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के गुंडों ने मौहाल बिगाड़ने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव किया। कांग्रेस नेता कमलनाथ कार्यकर्ताओं को छोड़ दिल्ली चले गए क्योंकि वो संघर्ष नहीं कर सकते। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने कलकत्ता के सेठ कमलनाथ से क्या नहीं पूछना चाहिए कि वह क्यों चले गए?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button