कांग्रेस ने गठित किया नया मीडिया विभाग, इनको बनाया गया अध्यक्ष, 32 प्रवक्ता भी किए गए नियुक्त

भोपाल : गुरुवार को मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मीडिया विभाग को भंग कर दिया गया। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने गुरुवार को दोपहर में कांग्रेस मीडिया विभाग भंग करते हुए जीतू पटवारी को अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसके बाद अब नए मीडिया विभाग का गठन भी कर दिया गया है।

नए गठन में स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर, अध्यक्ष और 6 उपाध्यक्ष बनाए गए है। इसके अलावा 32 प्रवक्ता भी नियुक्त किए गए है। नए गठित विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर, केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, संगीता शर्मा, अजय यादव और अब्बास हफीस को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भूपेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष (रिसर्च), नरेंद्र सलूजा उपाध्यक्ष (समन्वयक पीसीसी चीफ) और विभा डागोर को उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण) बनाया गया है।

देखें लिस्ट

Exit mobile version