20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

साँची विधानसभा क्षेत्र  के मतदाताओं के घरों में कांग्रेस प्रत्याशी की दस्तक – रायसेन ग्रामीण ब्लॉक में चौधरी ने किया जनसम्पर्क

 साँची विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी  मदनलाल चौधरी ने मंगलवार सुबह 10 बजे रायसेन ग्रामीण ब्लॉक के मेहगांव से जनसम्पर्क की शुरुआत की।

साँची  विधानसभा क्षेत्र  के मतदाताओं के घरों में  कांग्रेस  प्रत्याशी की  दस्तक 

– रायसेन ग्रामीण ब्लॉक में चौधरी ने किया जनसम्पर्क
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : –
 साँची विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी  मदनलाल चौधरी ने मंगलवार सुबह 10 बजे रायसेन ग्रामीण ब्लॉक के मेहगांव से जनसम्पर्क की शुरुआत की। इसके बाद धनियाखेड़ी, धोबाखेड़ी,पग्नेश्वर,ताजपुर,चिरहोली, टपरा कॉलोनी, वेजाखेड़ी, चौपड़ा,उमरिया,झिरनियां,बिशनखेड़ा में जनसम्पर्क किया। उनके साथ  ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, पोलिंग अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता रहे। वहीं त्रिमूर्ति चौराहा हनुमान मंदिर पर साँची विधानसभा के सह प्रभारी कुंवर सिंधु विक्रम सिंह (भंवरबना) के तत्वाधान में हनुमान चालीसा का श्रवण पाठ एवं कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी की विजय तथा कमलनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री  बनाने के लिए विजय संकल्प लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का श्रवण पाठ किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक  मितुल जोशी सहित सांची एवं रायसेन ब्लॉक के कार्यकर्ता मौजूद थे।   
कांग्रेस प्रत्याशी  मदनलाल चौधरी बुधवार 7 अक्टूबर को गैरतगंज ग्रामीण ब्लॉक के खोडी-टेकापार,महगंवा, भंवरगढ़, महूंना, खामखेड़ा, देवरीगंज, खुमारी,गैलपुर,करमोदी,सिहोरा कलां, सिहोरा खुर्द,सर्रा, समनापुर, भानपुरगंज के जनसम्पर्क पर रहेंगें। उनके साथ  देवेन्द्र पटेल जी कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जनसंपर्क कर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में विजय बनाने अपील करेंगें। रजपुरा मंडलम के अध्यक्ष पटेल बिष्णुप्रसाद राय ने सभी कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क में शामिल होने की अपील की है।   

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।