सभी खबरें

जौरा से पंकज पर कांग्रेस ने लगाया दांव, कईयों क़ा कटा पत्ता 

जौरा से पंकज पर कांग्रेस ने लगाया दांव, कईयों क़ा कटा पत्ता 

विधायक बनवारीलाल जापथाप के निधन के बाद  खाली हुई थी सीट 

द लोकनीति डेस्क भोपाल

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 9 सीटों के लिए रविवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जौरा विधानसभा के विधायक बनवारीलाल जापथाप के निधन के बाद यहां पर उप चुनाव होना है। संजय सिंह यादव कर रहे थे दावेदारी कटा पत्ता – जापथाप के निधन के बाद से टिकट के दावेदार मैदान में जनसंपर्क के लिए उतर गए हैं। लेकिन बदलाव तब आया जब पूर्व प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे संजय यादव जो युवक कांगेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं, वे भी मैदान में उतरकर टिकट की दावेदारी करने लगे…. इसके साथ साथ – भानु प्रताप सिंह सिकरवार उर्फ चिंटू।

   सिकरवार के पिता जौरा क्षेत्र से पहले विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वृंदावन सिंह सिकरवार भी बसपा से कांग्रेस में आए थे और पहले भी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद क्षेत्र से टिकट के लिए दावा ऋषिकेश मिश्रा भी कर रहे थे । लेकिन आखिरकार पंकज उपाध्याय पर संगठन ने भरोसा जताते हुए उन्हें टिकिट दे दी।  मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा से बड़ा दांव खेला है। ऐसे में सुरखी विधानसभा में चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मालूम रहे कि भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज पारुल साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया कांग्रेस में भी बड़ा गांव चलते हुए पारुल साहू को टिकट देकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button