31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP विधानसभा में सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, 88 लाख बकाया बिल होंगे माफ, डिफाल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी सरकार

MP विधानसभा में सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, 88 लाख बकाया बिल होंगे माफ, डिफाल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी सरकार

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर सीएम शिवराज सिंह ने अपना वक्तव्य दिया, उसके ठीक बाद सदन में घोषणा भी कर दी कि डिफाल्टर घोषित हो चुके किसानों के कर्जे का ब्याज सरकार भरेगी। सीएम ने कहा कि कर्जमाफी के फेर में कई किसानों ने कर्जा जमा नहीं किया इससे वो डिफाल्टर हो गए। ऐसे किसानों के कर्जे का ब्याज सरकार भरेगी। वहीं इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश की जनता के लिए राहत भरी खबर ला दी है।

सीएम शिवराज ने प्रदेश की जनता के लिए राहत देते हुए कहा कि कोरोना काल मे बिजली बिल माफ किए जाएंगे, अप्रैल 2020 से जून 2020 तक के 88 लाख उपभोक्ताओं के बकाया बिल माफ किये जाएंगे। जिससे प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।