सभी खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया अपराध, वर्तमान मुख्यमंत्री करेंगे प्रायश्चित, कमलनाथ की इस बड़ी गलती के कारण सीएम शिवराज रहेंगे मौन 

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया अपराध, वर्तमान मुख्यमंत्री करेंगे प्रायश्चित, कमलनाथ की इस बड़ी गलती के कारण सीएम शिवराज रहेंगे मौन 

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-मध्यप्रदेश में जुबानी जंग लगातार जारी है इसी बीच कल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इमरती देवी को बिना नाम लिए आइटम कह कर संबोधित किया था जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उनकी खूब निंदा की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी!

इमरती देवी उस गरीब किसान की बेटी का नाम है जिसने गाँव में मजदूरी करने से शुरुआत की और आज जनसेवक के रूप में राष्ट्रनिर्माण में सहयोग दे रही हैं।

कांग्रेस ने मुझे ‘भूखा-नंगा’ कहा और एक महिला के लिए आपने ‘आइटम’ जैसे शब्द का उपयोग कर अपनी सामंतवादी सोच फिर उजागर कर दी।

 और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक मौन कर प्रायश्चित करेंगे उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने गलती की है पर प्रायश्चित वर्तमान मुख्यमंत्री करेगा. 
 बताते चलें कि डबरा विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पीसीसी चीफ ने कहा कि हमारे राजे  (कांग्रेस प्रत्याशी) तो सरल स्वभाव के हैं. यह उसके जैसे नहीं है मैं क्यों उसका नाम लूँ. इतने में लोग बोल पड़े इमरती देवी. 
 कमलनाथ हंसते हुए बोले कि आप लोग तो मुझसे ज्यादा उसे पहचानते हैं. आप लोगों को मुझे पहले ही सावधान करना चाहिए था वह क्या आइटम है. 
 कमलनाथ का वीडियो इसके बाद तेजी से वायरल हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button