किसानों से बोले CM Shivraj, कमलनाथ ने दिया धोखा, लेकिन चिंता मत करो मैं पूरा पैसा जमा करूंगा

मध्यप्रदेश/मंदसौर – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले दोनों प्रमुख दल ज़ोरों शोरों से प्रचार में जुट गए हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस (Congress) सत्ता में लौटने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा (BJP) सत्ता में बने रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रहीं हैं। बता दे कि 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में एक बार फिर किसानों की कर्ज़माफी का मुद्दा उठा हैं।
कांग्रेस दावा कर रही है कि उसने सत्ता में रहते हुए लगभग 27 लाख किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया हैं। जबकि भाजपा का कहना है कि ये सब सिर्फ कागज़ में हुए हैं। इसके साथ ही भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के घेराव में भी जुटी हुई हैं।
हालही में मुख्यमंत्री शिवराज (CM Shivraj Singh) मंदसौर के सीतामऊ पहुंचे थे, जहां उन्होंने किसानों से कहा कि उन्हें चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं। साथ ही उन्होंने पूर्व की कमलनाथ सरकार (Former Kamalnath Government) पर भी जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोयाबीन की फसल खराब हुई है। किसान भाइयों चिंता मत करना, अच्छी राहत राशि का इंतजाम किया जाएगा और फसल बीमा की एक-एक पाई दिलवाई जाएगी।
सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने किसानों से कहा कि जिले में राहुल बाबा (Rahul Baba) आए थे, उन्होंंने घोषणा की थी कि सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ हो जाएगा। लेकिन आपको धोखा दिया गया। उन्होंने कहा कि बैंक वाले मेरे पास आ रहे हैं कि मामा पैसा दे दो। कमलनाथ प्रमाण पत्र बंटवा गए। किसानों के साथ धोखा किया, लेकिन मैं मुकरूंगा नहीं। उनके हिस्से का पैसा भी मैं जमा करूंगा, ताकि किसान बर्बाद हो तबाह ना हो।
इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamalnath) पर हमला बोलते हुए कहा कि वल्लभ भवन (Vallab Bhavan) को कमलनाथ ने दलालों का अड्डा बनाकर रख दिया था। अपने मंत्री (Minister), विधायकों (MLAs) के लिए उनके पास समय नहीं था। अगर कोई बड़ा ठेकेदार आ जाए तो आने दो आने दो। दरवाजा बंद करो और कितना लाए हो। मैं झूठ नहीं कह रहा मन में तकलीफ हैं।

.jpg)

.jpeg)
