सभी खबरें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संभावित नगर आगमन कल

सिहोरा:-प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंगलवार को संभावित नगर आगमन की अटकलें जोरों पर हैं विश्वस्त सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से सड़क मार्ग से प्रातः 11:00 बजे नगर पहुंचेंगे वह बाबा ताल शिव मंदिर के पास आयोजित विश्व शांति श्रीराम महायज्ञ में शामिल होकर बाल संत सीता शरण जू महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे मुख्यमंत्री के साथ सांसद राकेश सिंह पूर्व मंत्री विधायक मझौली अजय विश्नोई पूर्व मंत्री विधायक विजरावगढ़ संजय पाठक विधायक सिहोरा नंदनी मरावी विधायक कैंट अशोक रोहाणी शामिल रहेंगे हालांकि एसडीएम आशीष पांडे ने मुख्यमंत्री आगमन के प्रोटोकॉल प्राप्त होने से इनकार किया है लेकिन यज्ञ स्थल पर मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी जोरों पर है इससे मुख्यमंत्री का आगमन तय माना जा रहा है।


.jpg)

