सभी खबरें
CM Shivraj ने किया गौ कैबिनेट का गठन, इन दिग्गजों को किया शामिल
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नेे गौधन (Gaudhab) के संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘गौ कैबिनेट’ (Gau Cabinet) के गठन का निर्णय लिया गया हैं। जिसके बाद राज्य शासन ने कैबिनेट गठन के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
जानिए कौन कौन इस कैबिनेट में है शामिल
गौ-केबिनेट के अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव पशुपालन विभाग समिति के भार-साधक सचिव होंगे। वहीं, इस समिति में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया, नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल, वन मंत्री कुँवर विजय शाह, और पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल को शामिल किया गया हैं।