सभी खबरें

दावा : राज्यसभा चुनाव के बाद फिर लगेगा "लॉक डाउन"… प्रदेश में हलचल तेज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी बवाल जारी हैं। कांग्रेस लगातार शिवराज सरकार के खिलाफ हमला बोल रहीं हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस लगातार सरकार को घेरी हुई हैं।

इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस ट्वीटर हैंडलर से एक ट्वीट किया गया है जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस ट्वीट में दावा किया गया है कि लॉक डाउन दोबारा लगाया जाएगा।

हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर अच्छी खासी हलचल मचा दी हैं।

 

 

कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर लिखा की – लॉकडाउन- जनता के लिये नहीं, राज्यसभा चुनाव के लिये हटाया है। चुनाव पूरा होने दो, फिर लॉकडाउन हो जायेगा।“ग़ज़ब की सत्ता हवस है”

इधर, कांग्रेस के इस ट्वीट पर बीजेपी नेता हितेश वाजपेई ने रिट्वीट किया है और लिखा है कि क्या राज्यसभा चुनाव से सत्ता तय होगी मूर्खराज?

वहीं, इस से पहले भी ये खबर सामने आई थी के 15 जून को लॉक डाउन फिर से लागू होगा। जिसके बाद प्रदेश में हलचल तेज़ हो गई थी। हालांकि ये खबर पूरी तरह से गलत पाई गई। लेकिन अब कांग्रेस के इस ट्वीट में प्रदेश में एक बार फिर हड़कंप मच गया हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button