सभी खबरें

कल सिनेमाहॉल में बादल नज़र आएंगे गुलाबी-गुलाबी 

निर्देशक शोनाली बोस की दूसरी रोमेंटिक फ़िल्म 

हम तो प्रियंका चोपड़ा के लिए जाएंगे, फ़िल्म  देखने 

साथियों कल के बादलों का रंग गुलाबी होने वाला हैं क्योंकि एक नई फ़िल्म रिलीज़ हो रही है जिसका नाम 'द स्काई इज़ पिंक' है। कितना प्यारा नाम रखा है सुनकर-पढ़कर ही प्यार आ जाता है कल जब हम यह फ़िल्म सिनेमाघरों में देखेंगे तब इसका एहसास गहरे तरीक़े से कर पाएंगे। फ़िल्म की निर्देशक हैं शोनाली बोस, जिनकी इससे पहले 2015 में आई रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' हम देख चुके हैं इस फ़िल्म ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किये थे और कई बड़े फ़िल्म समारोह में यह फ़िल्म साराही गई थी 'द स्काई इज़ पिंक” फ़िल्म भी रोमेंटिक ड्रामा फ़िल्म  है। फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित सुरेश सराफ नज़र आएंगे। तीन सालों के बाद प्रियंका चोपड़ा हमें इस बॉलीवुड फ़िल्म में नज़र आने वाली हैं, इससे पहले हमने उन्हें साल 2015 की बॉलीवुड फ़िल्म दिल धड़कने दो में देखा था उसके बाद वो हॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गयीं थी अब प्रियंका के लिए तो जाना तो बनता है। 

फ़िल्म को RSVP मूवीज़, रॉय कपूर फिल्म्स और पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले सिद्धार्थ रॉय कपूर, रोनी स्क्रूवाला और प्रियंका चोपड़ा द्वारा सह-निर्मित किया गया है। यह फ़िल्म 25 साल से चल रहे एक जोड़े की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसे उनकी बेटी आयशा चौधरी के माध्यम से बताया गया है, आयशा को कोई गंभीर बीमारी है जिसके कारण वो ज़िंदगी मौत से जूझ रही है। 
फ़िल्म देखकर आगे का पता चल पायेगा, पर यह फ़िल्म फ़ैमली, ख़ुशी, ज़िंदगी, लव, प्यारी-प्यारी बातों के इमोशन से भरी पड़ी जान पड़ती है। 
इसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 13 सितंबर 2019 को हुआ था, और इसे 11 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा, जाइयेगा ज़रूर। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button