सभी खबरें

बदलती राजनीति! दो कट्टर दुश्मन बने दोस्त, एक साथ मांगे वोट, जनता हैरान

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले सियासी हलचल तेज़ होती जा रहीं हैं। इन 28 सीटों में सबकी नज़रे 16 सीटों पर टिकी हुई है, जो ग्वालियर-चंबल क्षेत्र (Gwalior Chambal Area) की हैं। कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) यहां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। भाजपा यहां ताबड़तोड़ सभाएं और रैलियां कर रहीं हैं।

लेकिन इसी बीच यहां कुछ ऐसा हुआ जिसे लोग देखते रह गए।

दरअसल, दो कट्टर विरोधी या यूह कहे कि कट्टर दुश्मन एक साथ नज़र आए। पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया (Former Minister Jaibhan Singh Powaiya) और कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) एक साथ ग्वालियर विधानसभा में नज़र आए। जहां पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया (Former Minister Jaibhan Singh Powaiya) ने कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) के लिए प्रचार किया। साथ ही जनता से वोट मांगे। 

पूर्व मंत्री ने महा जनसंपर्क चलाया। पवैया ने किला गेट से हजीरा चौराहा तक रैली (Rally) निकाली। रैली में लोगों ने पवैया का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पवैया ने लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार (State And Central Government) की योजनाओं के बल पर भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

गौरतलब है कि साल 2014 में पवैया ने गुना लोकसभा सीट (Gina Loksabha Seat) से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के खिलाफ चुनाव लड़ा था जिसमे पवैया को एक लाख 20 हज़ार वोट से हार का सामना करना पड़ा था। उस  दौरान प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जयभान सिंह पवैया के खिलाफ जमकर प्रचार किया था। यही कारण था है कि तभी से इन दोनों के बीच दुश्मनी चल रहीं थी। 

लेकिन राजनीति (Politics) में सब कुछ संभव हैं। अब ये दोनों एक ही पार्टी में हैं। और एक ही पार्टी में रहते हुए ये दो कट्टर दुश्मन दोस्त बन गए हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button