सभी खबरें

शिवराज सरकार का कैबिनेट विस्तार 17 मई के बाद , नामों के लिए दिल्ली जा सकते हैं

 मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) -: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj singh) अभी पांच मंत्रियों की मिनी कैबिनेट से काम चला रहे हैं। शिवराज सरकार का   कैबिनेट विस्तार 17 मई के बाद कभी भी हो सकता है। इस विस्तार के बाद 22 से 24 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसमें सिंधिया गुट के 8 लोग शामिल होना तय माना जा रहा है।

शिवराज अपनी कैबिनेट में मंत्रियों के नाम और विभाग फाइनल करने के लिए 17 मई के बाद दिल्ली(Delhi) जाकर केंद्रीय संगठन के साथ बैठक कर सकते हैं। गुरुवार को मंत्रीपद के दावेदारों ने जोर-आजमाइश जारी रखी। पूर्व मंत्री विजय शाह (Vijya singh) ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा(Dr.NarottamMishra) से मुलाकात कर इस मामले में चर्चा की।

 चार जिले जिन पर पेंच

सागर(Sagar), रीवा(Rewa), इंदौर(Indore) और मंदसौर(Mandsaur) जिले से मंत्रिमंडल में नाम शामिल करने को लेकर मेहनत करनी पड़ रही है।

 सिंधिया कोटे से 8  मंत्री बनेंगे

मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया(Scindia) कोटे से 8 लोगों को मंत्री बनाना तय माना जा रहा है। इसमें मंत्री पद से इस्तीफा देने वलो इमरती देवी, प्रद्युम्न ङ्क्षसह तोमर, प्रभुराम चौधरी और महेंद्र सिंह सिसोदिया के साथ ही बिसाहूलाल सिंह, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, एंदल ङ्क्षसह कंसाना और हरदीप सिंह डंग के नाम शामिल हैं। इससे पहले शिवराज कैबिनेट में तुलसी सिलावट और गोंविद ङ्क्षसह राजपूत शामिल किए जा चुके हैं। इस तरह सिंधिया समर्थकों मंत्रियों की कुल संख्या दस हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button