सभी खबरें

CAA पर मचे बवाल पर स्मृति ईरानी ने सरकार को दी नसीहत, कहा जो लोग दंगा कर रहे है ….. 

नई दिल्ली / खाईद जौहर – नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा बयान सामने आया हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा का बचाव करते हुए कहा कि “नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को न छीन रहा है, न ही प्रभावित कर रहा हैं। मैं दोहराती हूं कि भारतीय संसद ने संविधान के दायरे में भारतीय नागरिकों के अधिकारों को मजबूत किया है और राजग सरकार और भाजपा इस देश के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि ये देश की संसद का अपमान हैं। वो लोग जो दंगा करने वालों का साथ दे रहे हैं, सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे।  संविधान के दायरे में भारत के किसी नागरिक का अधिकार कोई नहीं छिन सकता। 

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करती हूं कि वे किसी के भी राजनीतिक एजेंडे का शिकार न हों। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button