CAA-NRC: मुस्लिम महिलाओं को पहनाई गई "भगवा पगड़ी", लगाया गया ये "विवादित होर्डिंग", यहां का है मामला

वाराणसी – देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस कानून के अब तक सबसे ज़्यादा विरोध दिल्ली और उत्तर प्रदेश में देखा गया हैं। बता दे कि इस कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 1 माह से विरोध प्रदर्शन चल रहा हैं। इस कानून के विरोध में शाहीन बाग में ज़्यादातर मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं।
इसी बीच शाहीन बाग के प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विवादित होर्डिंग देखने को मिला हैं। शाहीन बाग की मुस्लिम महिलाओं को लेकर वाराणसी ये विवादित होर्डिंग लगाया गया हैं।
इस होर्डिंग में भगवा पगड़ी पहने हुए मुस्लिम महिलाओं को दिखाया गया हैं। साथ ही इस होर्डिंग में शाहीन बाग फेल का संदेश भी लिखा हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार शहर के इंग्लिशिया लाइन पर स्थित साइनेज पर हिंदूवादी संगठन हिंदू समाज पार्टी ने 'हिंदू धर्म में घर वापसी करो… CAA, NRC से छुटकारा पाओ' का होर्डिंग लगाया हैं। वहीं, इस मामला के सामने आते ही इस पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई हैं।