उपचुनाव : दिग्विजय के करीबी इस "भाजपा नेता" की होगी कांग्रेस में वापसी..! दे दिए पार्टी से "बगावती" के संकेत

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होंगे वाले उपचुनाव (By Election) से पहले ही प्रदेश में बवाल मच चुका हैं। हालही में बीजेपी नेता प्रेमचंद गुड्डू (BJP Leader Premachand Guddu) ने अपनी ही सरकार के जल संसाधन मंत्री और सिंधिया के करीबी तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) और दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर बड़ा हमला बोलकर पार्टी से बगावत करने के संकेत दे दिए हैं।
बता दें कि लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रेमचंद गु्डडू भाजपा (BJP) छोड़कर एक बार फिर से अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, सांवेर विधानसभा में कांग्रेस के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं हैं। जबकि तुलसी सिलावट यहां से बीजेपी का बड़ा चेहरा हैं। इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे की तलाश में है जो तुलसी सिलावट को टक्कर दे सके। प्रेमचंद गुड्डू सांवेर विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि लॉकडाउन (Lockdown) के बाद प्रेमचंद गुड्डू के कांग्रेस में वापसी की औपचारिक घोषणा हो सकती हैं।
गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव के समय प्रेमचंद गुड्डू ने पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। प्रेमचंद गुड्डू भाजपा में आ तो गए, लेकिन विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) और लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बाद पार्टी ने उन्हें काम नहीं दिया। जिस कारण अब वो पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
खास बात ये है कि प्रेमचंद गुड्डू के घर वापसी की कोशिश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh) कर रहे हैं। गुड्डू को दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता हैं।
इधर, सिंधिया खुद भाजपा में हैं और मालवा क्षेत्र (Malva Area) में उनके करीबी है तुलसी सिलावट। ऐसे में प्रेमचंद गुड्डू के लिए मुश्किलें हो सकती हैं। ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रहीं है कि प्रेमचंद गुड्डू की कांग्रेस (Congress) में वापसी हो सकती हैं।

.jpeg)


