सभी खबरें

असंतुष्ट भाजपाइयों पर कांग्रेस की नज़र, कर रही है ये बड़ा काम

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 24 खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस इसकी तैयारी में जुट गई हैं। कांग्रेस की नज़र अब असंतुष्ट भाजपाइयों के ऊपर हैं। दरअसल, मंत्रिमंडल को लेकर भाजपा के कई वरिष्ठ विधायक नाराज़ चल रहे हैं। उन्हीं विधायकों पर अब कांग्रेस की नज़र हैं। 

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी 24 सीटों पर सर्वे करा रही हैं। कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि उपचुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी के असंतुष्ट को साध कर कांग्रेस उपचुनाव में फायदा उठाएं। कांग्रेस पार्टी तीन अलग-अलग स्तर के सर्वे करा रही हैं। 

पीसीसी के कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह के मुताबिक 2018 के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने सर्वे के आधार पर ही चुनाव में टिकट वितरण और दूसरे फैसले लेने का काम किया था। इस बार भी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी हर तरह का हर तरीके से सर्वे करा रही हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button