सभी खबरें

उपचुनाव : कांग्रेस ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, कर दिया ये काम

मध्यप्रदेश/धार – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी बवाल मचा हुआ हैं। इसके साथ ही दोनों दलों में दल बदलू का सिलसिला भी जारी हैं। कोई भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहा है तो कोई कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामान थाम रहा हैं।

इसी कड़ी में धार के बदनावर में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया हैं। सैंड़कों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सभा में 400 से अधिक व 500 से कम बीजेपी के कार्यकर्ता बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। कहीं ना कहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं में अंदरूनी खटास होने का कारण बताया जा रहा हैं।

हैरानी की बात ये भी है कि तीन दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महा सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दौरा किया था और जीत का दावा किया। लेकिन 3 दिन बाद गाड़ी का पहिया उल्टा घूमने लगा। 

बता दे कि इस से पहले कांग्रेस के हज़ारों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। लेकिन अब भाजपा के कार्यकर्तओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी हो चुका हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के कई और कार्यकर्ता अभी कांग्रेस में शामिल होंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button