उपचुनाव : 25 सीटों पर BJP के उम्मीदवार तय!! लेकिन इन 2 सीटों पर फंसा पेंच…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले से पहले भाजपा ने इसकी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। आने वाली 26 अगस्त को भाजपा की अहम बैठक होने जा रहीं हैं।
26 अगस्त को होने वाली बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत वरिष्ठ नेता के अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए सभी नेताओं को भी बुलाया गया हैं।
खबरों की मानें तो इस बैठक में टिकट के बारे में औपचारिक फैसला ले लिया जाएगा। साथ ही सइन सीटों के बारे में राजनीति तय करी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, 27 सीटों में से 25 सीटों पर टिकट लगभग तय माने जा रहे हैं। इन सीटों पर टिकट कांग्रेस से भाजपा में आने वाले विधायकों को ही दिए जाने की संभावना हैं।
जबकी संगठन सूत्रों की मानें तो सिर्फ 2 सीटों को लेकर टिकट पर मंथन होना हैं। जो आगर और जोरा सीट हैं।



.jpg)
