सभी खबरें
Breaking News : सीएम कमलनाथ का बड़ा दावा, 10 साल तक रहूंगा मुख्यमंत्री

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में सियासी उतार-चढ़ाव के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) आज राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने राजभवन पहुंच थे। सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल से मिलकर मध्यप्रदेश की राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही हॉर्स ट्रेडिंग मामले में भी सीएम कमलनाथ ने लालजी टंडन से चर्चा की हैं।
इस दौरान सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को 3 पेज का पत्र भी सौंपा हैं। सीएम कमलनाथ ने बताया की 3 और 4 मार्च को हुई थी पहली हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश की गई थी। पहली कोशिश नाकाम होने के बाद विधायकों को बेंगलुरु ले जायेगा गया था।
वहीं, राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम कमलनाथ ने इस बात का दावा किया है कि वो अलगे 10 साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है की वो फ्लोर टेस्ट के लिए भी तैयार हैं।
.jpeg)



