सभी खबरें

सीएम शिवराज आज 11:00 बजे राज्यपाल से कॉलेज में होने वाली परीक्षाओं और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर करेंगे चर्चा

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh ) आज 11 बजे राज्यपाल लालजी टंडन से मिलेंगे. इस दौरान कालेजों में परीक्षाएँ टालने और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा होगी… 

  ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्नातक के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया जा सकता है… अब इस विषय पर अंतिम फैसला आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यपाल लालजी टंडन(Lalji Tandon) से चर्चा करने के बाद साझा करेंगे…

 कोरोना महामारी(Corona Pandemic) के चलते किसी भी कॉलेज की परीक्षाएं शुरू नहीं हो सकी थी. लॉक डाउन अभी भी मध्य प्रदेश में लागू है ऐसे में छात्रों अभिभावकों समेत सभी चिंतित हैं कि आखिर परीक्षाएं कब और किस प्रकार से होंगी.

 हालांकि विश्वविद्यालय और कॉलेज के कुलसचिव ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से राज्यपाल को बताया है कि परीक्षा कराने की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. 

 अब देखना यह होगा कि शिवराज सिंह चौहान और लालजी टंडन द्वारा क्या निर्णय लिए जा रहे हैं. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button