सभी खबरें

ये भ्रम, छल, कपट वाले जो लोग होते है, ये बड़े बदमाश होते है, दिग्विजय सिंह भी उसी भूमिका के है – वीडी शर्मा

मध्यप्रदेश/राजगढ़ – जैसे जैसे मध्यप्रदेश में उपचुनाव नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे प्रचार प्रसार के साथ साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज़ होता जा रहा हैं। इतना ही नहीं दोनों ही प्रमुख दलों के नेताओं ने एक दूसरे केे खिलाफ हमला भी तेज़ कर दिया हैं, और इसी हमले के दौरान नेेेता अपनी मर्यादा भूलकर एक दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं।

प्रदेश के चुनावी इतिहास में पहली बार शब्दों की मर्यादा इस तरह तारतार होती नजर आ रही हैं। रोजाना नए नए शब्दों के वाण छोड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम भी जुड़ गया हैं। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गन नेता दिग्विजय सिंह को लेकर अब्शब्द बोल गए। दरअसल, राजगढ़ में चुनाव को लेकर प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को लेकर निशाना साधा, और इसी दौरान उनके बोल बिगड़ गए। 

वीडी शर्मा ने कहा कि क्योकि मेरा अनुरोध है इस चुनाव में थोड़ा राजनीतिक निर्णय भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेना पड़ेंगे। आम जनता जिनके साथ धोखा हुआ हैं। उनको सूज बुझ से निर्णय लेना है क्योकि ये भ्रम, छल, कपट वाले जो लोग होते हैं। ये बड़े बदमाश होते है और दिग्विजय सिंह राजा वो भी उसी भूमिका के हैं। वो भी उसी तरह के गुणा भाग करेंगे।

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी नेता के बोल बिगड़े हो। इस से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मंत्री इमरती देवी, मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी विवादित बयान दे चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button