सभी खबरें

वोट बैंक की राजनीति और देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कांग्रेस – राकेश सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कांग्रेस द्वारा CAA और NRC के खिलाफ पैदल मार्च निकाला गया। ये मार्च मुख्यमंत्री कमलनाथ व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में रंग महल चौराहा से मिंटो हॉल तक निकाला गया। खास बात यह है कि इस मार्च में कांग्रेस का साथ अन्य पांच राजनीतिक दलों ने भी दिया।

कमलनाथ द्वारा मार्च निकालने जानें पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार का घेराव किया।  राकेश सिंह ने सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ का इस तरह से मार्च निकालना दुर्भाग्यपूर्ण बात हैं। उन्होंने कहा कि जब देश के संविधान ने लोकसभा और राज्यसभा को कानून बनाने का अधिकार दिया हैं। यदि दोनों सदनों से कोई कानून बनता है तो उसका पालन करने की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक की होती हैं। 

राकेश सिंह ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने और समाज में ध्रुवीकरण करने का काम कांग्रेस कर रही हैं। उन्होंने आगे कांग्रेस से सवाल किया की कांग्रेस क्यों देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है? कांग्रेस क्यों देश के साथ मध्य प्रदेश और जबलपुर के भीतर धार्मिक प्रताड़ना झेले चुके शरणार्थियों का विरोध करना चाह रही हैं। 

इस दौरान राकेश सिंह इस बात पर भी ज़ोर देते दिया की सीएए का कानून नागरिकता देने वाला है न कि नागरिकता छीनने वाला। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button