23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

दिल्ली : सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 हाल ही में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एनआरसी (NRC) को लेकर बयान दिया था | जिसको लेकर उनके घर के सामने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है | अपने बयान में मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि अगर दिल्‍ली में एनआरसी लागू किया जाएगा, तो सबसे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी जाएंगे | बता दें कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यह बात एक प्रेस कांफ्रेंस में कही गई थी |

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के सामने किया विरोध प्रदर्शन

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एनआरसी को लेकर दिया था बयान 

 हाल ही में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एनआरसी (NRC) को लेकर बयान दिया था | जिसको लेकर उनके घर के सामने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है | अपने बयान में मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि अगर दिल्‍ली में एनआरसी लागू किया जाएगा, तो सबसे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी जाएंगे | बता दें कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यह बात एक प्रेस कांफ्रेंस में कही गई थी |

प्रेस कांफ्रेंस मुख्‍यमंत्री किराएदार बिजली योजना के घोषणा के लिए आयोजित की गई थी | जिस पर मनोज तिवारी ने जवाब में कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी मानसिक स्‍थ‍िरता खो चुके हैं | अपनी प्रतिक्रिया में मनोज तिवारी ने कहा था कि जो लोग अन्य राज्यों से दिल्ली में आकर बस गए हैं, उन्हें आप विदेशी मान रहे हैं…? आप उन्हें दिल्ली से बाहर निकालना चाहते हैं, तो आप भी उन्हीं में से एक हैं… अगर यह उनका इरादा है, तो मुझे लगता है, वह अपनी मानसिक स्थिरता खो चुके हैं | किसी IRS अधिकारी को यह कैसे नहीं पता कि NRC क्या है…?

गौरतलव है कि मनोज तिवारी द्वारा अतीत में कई मौकों पर यह मांग उठाई गई है कि असम की तरह दिल्ली में भी एनआरसी को लागू किया जाना चाहिए | पिछले माह मनोज तिवारी का कहना था कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या समेत अवैध प्रवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के चलते दिल्ली में स्थिति ‘खतरनाक' हो चुकी है | क्योंकि इन लोगों को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जा चुका है | 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।