28 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Sadhvi Pragya का "AAP" पर हमला कहा, हिन्दुओं को बदनाम करने के लिए, आतंकवाद ….. 

Sadhvi Pragya का AAP पर हमला कहा, हिन्दुओं को बदनाम करने के लिए, आतंकवाद ..... 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला हैं। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा का ये हमला नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के शाहीनबाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर था। साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी का घेराव किया। 

साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए लिखा की – सत्य है शाहीन बाग़ की असली क्रोनोलॉजी सामने आ गई। भारत को तोड़ने का षड्यंत्र रच रहे शरजील के पापों को छुपाने और देश से उसका ध्यान बंटाने के लिए कपिल गुर्जर को आम आदमी ने प्लांट किया और एक बार फिर हिन्दुओं को बदनाम करने के लिए हिन्दू आतंकवाद की थ्योरी गढ़ी गई।

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।