24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बीजेपी सांसद ने वीडियो शेयर कर, केजरीवाल सरकार को घेरा, जानिए क्या है मामला

बीजेपी सांसद ने वीडियो शेयर कर, केजरीवाल सरकार को घेरा, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में सुबह से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कई इलाकों में जलजमाव हो गया हैं। दिल्ली में बारिश की वजह से अक्सर जलजमाव की खबरें आती रही हैं। 

बता दे कि आज की बारिश के बाद बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। 

गौतम गंभीर ने तुगलकाबाद इलाके में हुए जलजमाव का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए केजरीवाल सरकार पर बिना नाम लिए हमला बोला।

 

 

 

जलजमाव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि यह 14वीं सदी के तुगलक की नहीं, बल्कि 21वीं सदी के तुगलक की दिल्ली हैं। 

गौतम गंभीर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक बैलगाड़ी पर कुछ लोग पानी से भरे इलाके को पार करते दिख रहे हैं। तभी सड़क पर गड्ढे की वजह से बैलगाड़ी हिचकोले खाती है और उस पर सवार कई लोग पानी में गिर जाते हैं। 

इसी को लेकर गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार का घेराव किया हैं। 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।