जिला प्रशासन की गाइडलाइन पर साध्वी का तंज कहा, अब नहीं बजेगा किसी का साउंड

भोपाल – हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर कांग्रेस और जिला प्रशासन पर ज़ोरदार हमला बोला हैं। दरअसल खटलापुरा नाव हादसे के बाद दुर्गा पंडालों और प्रतिमाओं को लेकर जिला प्रशासन की गाइडलाइन ज़ारी किया हैं। जिसको लेकर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा समेत बीजेपी विधायकों ने जिला प्रशासन का बहिष्कार किया।
बता दे कि गणेश विसर्जन के दौरान खटलापुरा में नाव डूब गई थी जिसमे 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया, और दुर्गा विसर्जन के लिए गाइडलाइन ज़ारी की हैं। जिसको लेकर अब सियासत गरमाई हुई हैं।
बता दे कि जिला प्रशासन की गाइडलाइन का बीजेपी के साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने भी इसका विरोध किया हैं।
वहीं, साध्वी प्रज्ञा ने शासन के आदेश को हिंदू धर्मविरोधी बताया हैं। साध्वी प्रज्ञा ने प्रतिमाओं की ऊंचाई के साथ ही दुर्गा पंडालों में डीजे साउंड बजाने की समय सीमा तय करने का भी विरोध किया हैं।
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट की गाइडलाइन पर टिप्पणी करते हुए कहा प्रदेश कांग्रेस सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कोई गाइडलाइन किसी की नहीं होती, हिंदू तीज त्योहार पर क्यों सारी गाइडलाइन लाद दी जाती हैं?
साध्वी ने ऐलान किया है कि साउंड तब तक चलना चाहिए जब तक उनका मन होगा। उन्होंने कहा, 'अगर साउंड का प्रतिबंध हम पर लागू हुआ तो फिर कभी किसी का साउंड नहीं बजेगा। जब तक देवी की आराधना चलेगी तब तक साउंड बजेगा।