सभी खबरें

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट का आदेश ठुकराया, जानिए क्या है मामला ? 

 भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर दिया विवादित बयान 

 साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट के आदेश को मानने से किया इनकार 

अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार के दिन एक और बड़ा बयान दिया है | साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि नवरात्र पर लाउडस्पीकर और डीजे देर तक बजाने के तहत कहा कि क्या सारे नियम कायदे कानून केवल हिन्दुओं के लिए हैं | हम इसे नहीं मानेंगे |

इस नवरात्र पर हम लाउडस्पीकर-डीजे सब चलाएंगे, इसकी कोई गाइडलाइंस नहीं होगी | जब उन्हें लाउडस्पीकर के मामले के तहत कोर्ट के फैसले की याद दिलाई गई तो साध्वी बोलीं कि उन्हें कोर्ट का यह फैसला मंजूर नहीं है | वैसे बता दें कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल में संवाददाताओं से बात-चीत कर रही थीं |

इसी दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में साध्वी प्रज्ञा ने यह बात कही | वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब साध्वी प्रज्ञा ने विवादित बयान दिया है | इससे पहले भी साध्वी प्रज्ञा ने कई विवादित बयान दिए हैं, जिसकी चर्चाएं अब भी की जाती हैं | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button