26 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

BJP सांसद साक्षी महाराज का दावा,कहा 6 दिसम्बर से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

उनाव के दो दिवसीय दौरे के दौरान दिया बयान

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को बयान देते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण  6 दिसम्बर से शुरू होगा. यह बयान उन्होंने अपने उन्नाव के दो दिवसीय दौरे के दौरान दिया.

बता दें कि राम मंदिर का मामला बीते कई सालों से विवादित है. सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में जमींन के मालिकाना हक़ की सुनवाई पूरी हो चुकी है. साक्षी महाराज ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कोर्ट 17 नवम्बर से पहले मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला देगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग की खुदाई में विवादित स्थल पर मंदिर होने के सबूत मिले हैं.
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।